26 को छत्तीसगढ़ आ रहे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा: बिलासपुर समेत इन तीन जिलों का करेंगे दौरा… जनसभा संबोधित करके नामांकन रैली में होंगे शामिल; देखिये शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आगामी 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। सरमा इस दिन प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री सरमा आगामी 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे।

बताया गया कि, दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद सरमा वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। यहां से प्रस्थान करके सरमा दोहपर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। जहां वे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...