यूथ सिख सेवा समिति की ओर से मृतक के परिवार को सहायता… गुरुद्वारा में अंतिम अरदास और लंगर की सेवा का आयोजन

भिलाई। कुछ दिन पहले रामनगर में रहने वाले हरजीत सिंह की रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वह घर के कमाने वाले व्यक्ति थे, और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। इस दुखद घटना के बारे में जानकारी मिलते ही यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने उनके परिवार से बात की और अंतिम अरदास और लंगर की सेवा का आयोजन किया।

आज, 5 जनवरी 2025 को, गुरुनानक नगर गुरुद्वारा साहिब में यूथ सिख सेवा समिति द्वारा सुखमनी साहेब जी का पाठ और गुरु के अटूट लंगर की सेवा की गई। इस आयोजन में सभी खर्चों की राशि समिति की ओर से दी गई।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के पांच उद्देश्यों में से एक यह भी है कि यदि किसी सिख परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो समिति उस परिवार की सेवा और मदद करती है। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह जी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ईरान में फंसा है छत्तीसगढ़ का बेटा, परिजनों की...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कन्हारगांव गांव का रहने वाला मयंक साहू इस समय ईरान के खुरमशहर बंदरगाह पर फंसा हुआ है। उसके...

रायपुर में एक और वारदात : चलती कार से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। किशोर पैकरा हत्याकांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

शोक समाचार: विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर के अध्यक्ष...

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव के पूज्य पिता केशव दास वैष्णव का आज शाम 6:30 बजे दुःखद निधन हो गया।...