BREAKING: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट टीचर्स की हड़ताल समाप्त… हजारों शिक्षक CM हाउस का घेराव करने पहुंचे थे पर… अब इस आंदोलन की होगी शुरुआत… कल राजधानी में होगा प्रदर्शन; जानिए शिक्षक कब लौटेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। बताया जा रहा है की कल से सहायक शिक्षकों का क्रमिक आंदोलन की शुरुआत होगी। अब प्रांतीय स्तर पर प्रदर्शन के बजाय जिलावार क्रमिक आंदोलन चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल रायपुर जिला के सहायक शिक्षक आंदोलन करेंगे, उसके बाद धमतरी और अन्य जिलों में बारी बारी से क्रमिक आंदोलन करेंगे।

मनीष मिश्रा ने बताया कि, शिक्षक आरटीओ नंबर के जिलों के लिहाज से जिलेवार क्रमिक आंदोलन करेंगे, बाकी के जिले जो क्रमिक हड़ताल में नहीं शामिल रहेंगे। उन जिलों के शिक्षक स्कूलों में जा सकते हैं। इससे पहले आज नवा रायपुर से हजारों सहायक शिक्षक मुख्यमंत्री नीवास घेराव करने निकले, हालांकि सभी सहायक शिक्षकों को पुलिस द्वारा रास्ते में ही रोक लिया गया। काफी देर तक प्रदर्शनकारी रास्ते में ही बैठे रहे, जिसके बाद हड़ताल को क्रमिक आंदोलन में बदल दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आउटलुक एवं इंडिया टुडे रैंकिंग 2026: रुंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई : रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।...

CG में मूंछ पर ताव देने के विवाद में...

CG बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। गांव में...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...

छात्र को अमानवीय सजा! शिक्षिका ने कॉपी में करीब...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल से छात्र को अमानवीय और आपत्तिजनक सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...