दुर्ग में प्रतिष्ठा महोत्सव: 5 दिवसीय प्रभु आदिनाथ का जन्मकल्याणक, दीक्षा कल्याणक और अन्य कार्यक्रम होंगे; जानिए

दुर्ग। दुर्ग सदर बाजार स्थित आदिनाथ जिन मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 12 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित है। महोत्सव में प्रतिष्ठाचार्य एवम प्रेरणादाता प.पू. खरतरगच्छाधिपति जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा, प.पू.आचार्य जिनपूर्णानंद सागर सूरीश्वर म.सा, प पू आचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वर म सा, प पू. गणधीश विनयकुशल मुनि म.सा.आदि ठाणा सहित 21 ठाणा साधुजी पधार रहे है।

साध्वियों में प्रमुख रूप से प.पू. साध्वी तरुणप्रभा जी म.सा,प.पू. साध्वी मनोरंजना म.सा., प.प पू ,साध्वी लयस्मिता म सा,प.पू. साध्वी शुभंकरा म.सा,प.पू. साध्वी सम्यक्दर्शना म.सा,प.पू. साध्वी संघमित्रा म.सा.,प.पू. साध्वी दर्शनप्रभा म.सा आदि ठाणा साध्वीवृन्द का कल भव्य नगर प्रवेश होगा।

नवकार परिसर पुलगांव चौक कुमट परिसर से सदर जिन मंदिर जुलूस रहेगा। भव्य गाजे बाजे ,सकल संघ के श्रावक श्राविका संघ नगर के प्रमुख मार्गों का भर्मण करते हुए जुलूस सदर मंदिर पहुँचेगा। जो प्रतिष्ठा होने जा रही है परमात्मा की मूर्ति का मंदिर जी मे कल जुलूस के साथ प्रवेश होगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। अयोध्या नगरी कार्यक्रम हेतु पंडाल, भोजन शाला का पंडाल तैयार हो चुका है। 5 दिवसीय प्रभु आदिनाथ का जन्मकल्याणक दीक्षा कल्याणक, अन्य कार्यक्रम होंगे, प्रतिदिन रात्री प्रभु भक्ति का कार्यक्रम होगा, दुर्ग शहर के इतिहास मे ऐसा प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में मूंछ पर ताव देने के विवाद में...

CG बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। गांव में...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...

छात्र को अमानवीय सजा! शिक्षिका ने कॉपी में करीब...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल से छात्र को अमानवीय और आपत्तिजनक सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : AI की मदद से 12 लाख...

बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 12 लाख रुपये की सनसनीखेज ज्वेलरी लूट का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चार अंतरराज्यीय हथियारबंद...