अडानी शेयर घोटाले मामले में दुर्ग युंका ने ने खोला मोर्चा: जेपीसी जांच की रखी मांग… युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। दुर्ग जिले में अडानी शेयर घोटाले की जेपीसी जांच की मांग के लिए युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युंका ने आज दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। युवा कबगरेसियों ने बताया कि, संसद में राहुल गांधी द्वारा अडानी- मोदी की सांठ गांठ को लेकर मुखरता से उठाए गए सवाल का संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद अब युंका ने भी संयुक्त संसदीय समिति से मामले की जांच कराने हल्ला बोल दिया है।

इसी कड़ी में प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज दुर्ग शहर जिला, भिलाई जिला एवं दुर्ग ग्रामीण जिला के संयुक्त नेतृत्व में अडानी द्वारा शेयर घोटाले के मामले में JPC कमेटी गठन कर जांच हेतु दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मांग की हिडंबर्ग रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए जेपीसी की कमेटी बना कर जांच कराई जाए ताकि आने वाले समय मे कोई बड़ी घोटाले जैसी घंटना पर अंकुश लगाई जाए।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दूरगाकर ,दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख,भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लीमेश ,प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,प्रदेश सचिव सुन्नी साहू ,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव गौरव उतरे , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहमद खान,खिलेश देवांगन,जिला उपाध्यक्ष रतनदीप कसेर, जिला महासचिव उमर हसन,पृथ्वी चंद्राकर,राहुल राजपूत,अभिषेक जागृत,मोहित वाल्दे,अमन दुबे,उत्कर्ष उज्जवाने,गौरव सिंह,रोनित राय,सुनील यादव,चिराग शर्मा,भूपेश सेन,शाश्वत पांडे,तनिश पाटनी, जिला महासचिव एकांत साहू, प्रियांशु वर्मा,भाष्कर दुबे,विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव साहू,महासचिव संजय चौधरी,दीपेश,बॉबी राज पांडेय,नवीन अग्रवाल,शुभम शर्मा, अमन सेठिया,नंद किशोर सोनकर,सागर, सोनू गौतम,अमृत सिंह,विवेक साहू,राकेश, अफ़ज़ल, आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...

छात्र को अमानवीय सजा! शिक्षिका ने कॉपी में करीब...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल से छात्र को अमानवीय और आपत्तिजनक सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : AI की मदद से 12 लाख...

बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 12 लाख रुपये की सनसनीखेज ज्वेलरी लूट का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चार अंतरराज्यीय हथियारबंद...

ऑनलाइन गेम की लत में साथी आरक्षक का मोबाइल...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को...