VIDEO: दुर्ग में निगम की टीम पर हमला: अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा था अमला… लोगों ने फेंका ईंट-पत्थर, पुलिस से झूमाझटकी भी हुई; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग में अजब-गजब मामला सामने आया है। दरहसल दुर्ग नगर निगम के सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान अपनी टीम के साथ सोमवार दोपहर वार्ड 34 सरस्वती नगर स्थित कुंदरापारा में अवैध कब्जाधारियों का निर्माण तोड़ने गए थे। यहाँ अवैध कब्जा हटाना निगम को भारी पड़ गया। अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची दुर्ग नगर निगम की टीम पर वहां मौजूद लोगों ने ईंट-पत्थर से वार कर दिया। पुलिस ने जब लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनसे भी झूमाझटकी की। इसके बाद निगम की टीम अपनी कार्रवाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। जैसे ही उन्होंने वहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया, इससे गुस्साए लोगों ने वहां पड़े ईंट-पत्थरों से टीम पर अटैक कर दिया। महिलाओं ने निगम टीम के साथ गाली-गलौज भी की।

सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि, उन्हें शिकायत मिली थी कि कुंदरापारा में 12 लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया है। निगम ने उन लोगों को तीन बार निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। कुछ लोगों का आरोप है कि उन्हें एक ही बार नोटिस मिला। ये वे लोग हैं, जिन्होंने नया निर्माण किया है। अफसरों की माने तो जितने भी लोग यहां रह रहे हैं उनको अटल आवास या बॉम्बे आवास में शिफ्ट किया जाएगा उसके बाद यहां से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बीओ का कहना है कि जल्द ही वो अधिक पुलिस बल के साथ निर्माण को तोड़ने जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...