दुर्ग-भिलाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर निकली भर्ती; कैसे करे अप्लाई देखिये डिटेल

  • 3 आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता और 7 आगंनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) में आवेदन आमंत्रित
  • 7 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, भिलाई-1 में कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग। दुर्ग जिले में आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ता और सहायिका पद भर्ती निकली है। जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) अंतर्गत नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 38, अहमद नगर गणेश नगर सुपेला के वार्ड क्रं.10 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 7 जुलाई 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी उक्त परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

यहाँ 10 पदों पर भर्ती
जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी अंतर्गत 3 आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता एवं 7 आगंनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति की जानी है। जिसमें गौरैयापारा सिकोलाभाठा, तितुरडीह केन्द्र क्र.-02 व पचरीपारा केन्द्र क्रमांक-01 में आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता एवं राजीव नगर केन्द्र क्र.-04, तितुरडीह केन्द्र क्र.-01, उड़ियापारा केन्द्र क्र.-03, बांधा तालाब केन्द्र क्र.-03, बांधा तालाब केन्द्र क्र.-04, इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड दुर्ग एवं ठगड़ा नहर दुर्ग में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन 21 जून से 05 जुलाई 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी), में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी उक्त परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...