CG – महिला कर्मचारी पर हमला: स्कूल में सफाई कर थी महिला कर्मचारी… दूसरा पति आया और करने लगा विवाद… फिर चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार

स्कूल में सफाई कर थी महिला कर्मचारी… दूसरा पति आया और करने लगा विवाद

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के अकलतरा इलाके अंधियारी पाठ प्राथमिक शाला स्कुल में कार्य कर रहे महिला सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हमला उस वक्त हुआ जब महिला सफाई कर्मचारी पूर्णिमा देवांगन स्कुल परिसर में अपना काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपी आया और सफाई कर्मचारी महिला से विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,जिन्हें उपचार के अकलतरा अस्पातल में भर्ती कराया गया था। जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

महिला पर चाकू से हमला कर फरार होने वाले आरोपी महिला का दूसरा पति बताए जा रहे है। चाकूबाजी का ये पुरा मामला अकलतरा थाना इलाके के अंधियारी पाठ प्राथमिक स्कुल का है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जांच शुरु कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version