दुर्ग जिले में बड़ा कांड: एकतरफा प्यार में युवती को घायल कर फांसी पर झूल गया युवक…मारते हुए कहा-तू मेरी नहीं हुई तो किसी…

भिलाई। दुर्ग जिले में बड़ा कांड हो गया है। एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने युवती पर हमला कर दिया है। हमला करने के बाद खुद खेत में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। पूरा मामला पाटन इलाके का है। जामगांव आर थाना क्षेत्र के गबदी गांव का पूरा मामला है। पुलिस ने बताया है कि, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची और डॉयल 112 की टीम ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां युवती की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 506, 307, 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है। जामगांव आर पुलिस ने बताया कि ग्राम गबदी निवासी श्रवण कुमार नेताम 22 वर्ष पड़ोस में रहने वाली युवती धनेश्वरी यादव 22 वर्ष से एकतरफा प्रेम करता था।

बीते सालभर से यह चल रहा था। इस दौरान 1 नवम्बर की देर शाम श्रवण युवती के घर धारदार हथियार लेकर पहुंचा और उसे कहने लगा कि तू मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा कहते हुए। गले में वार कर भाग निकला।

घटना को युवती की मां व उसके पिता ने भी देखा है। तुरंत जामगांव आर पुलिस को सूचना के बाद टीम गबदी पहुंची और वार करने वाले युवक श्रवण को खोजबीन में जुट गई। थोड़ी देर बाद पुलिस को जानकारी लगी कि श्र‌वण ने घटना को अंजाम देने के बाद स्वयं गबदी खेत में जाकर कौहा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है

। जामगांव थाना प्रभारी राधेश्याम जूरी ने बताया कि युवती का उपचार जारी है। स्थित सामान्य है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने लगाई फांसी जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...