छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस थाने में हमलाः थाने में युवक ने लगाई फांसी, आक्रोशित भीड़ ने जमकर किया पथराव… पेट्रोलिंग गाड़ी का कांच भी तोड़ा, पुलिस ने आंसू गैस और लाठी चार्ज का किया इस्तेमाल… भारी बल तैनात; जानिए हिंसा की वजह

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आक्रोशित भीड़ ने पुलिस थाने में जमकर पथराव किया और पुलिस गाड़ी के शीशा को भी तोड़ दिया। इसके बाद स्थिति को काबू पाने के लिए पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के इस्तेमाल के साथ लाठीचार्ज किया। दरहसल एक अस्पताल के प्यून ने थाने में पूछताछ के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है।

मृतक का नाम गुरुचंद मंडल (30) है, जिसकी पत्नी पिछले 20 दिनों से लापता है। पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत बलरामपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गुरुचंद को इस मामले में बार-बार थाने बुलाया था। गुरुवार को भी उसे दोपहर करीब 2 बजे थाने में बुलाया गया था, जहां उसने थाने के बाथरूम में आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद, अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ थाने पहुंचे और अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने थाने और एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके। यह घटना पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ देर में ही आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...