रायपुर दक्षिण उप चुनाव-2024: अब तक 24 कैंडिडेट्स ने जमा किया नॉमिनेशन… कल नामांकन की लास्ट डेटच जोगी कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को दिया समर्थन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर (दक्षिण) उप चुनाव-2024 अंतर्गत अभी तक चौबीस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 24 अक्टूबर 2024 को सुंदर समाज पार्टी से रामकुमार अजगल्ले, सर्व आदि दल से अंकुश बरीयेकर, धूं सेना से नीरज सैनी, निर्दलीय से जितेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय जनसंघ से रवि कुमार श्रीवास, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से अखिलेश ब्रम्हदेव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से मजहर इकबाल, निर्दलीय से मनीष श्रीवास्तव ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

कल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

जोगी कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को दिया समर्थन

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन मे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को एक पात्र सौंपा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमित जोगी के इस पत्र में उल्लेख है कि “रायपुर दक्षिण उपचुनाव मे साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने हमारी पार्टी आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन करने की घोषणा करती है एवं क्षेत्र की मतदाताओं को उनका अमूल्य वोट देने की अपील करती है।” नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन पत्र को एआईसीसी प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेफ्तलांग, संपथ कुमार को अवलोकन कराया और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने आग्रह किया। डॉ महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि, दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मे इससे हमारी ताकत और भी मजबूत होंगी। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव मे जीत दर्ज़ कर इतिहास रचने जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : जेल में बंद CRPF...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जेल में बंद रहने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक इंस्पेक्टर को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त...

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...