MIC मेंबर से लक्ष्मीपति राजू पर लहराया चाकू: सेक्टर-7 में हुए विकास के लिए आरोपी मांग रहा था कमीशन…सोशल मीडिया में परिवार के खिलाफ लिखी थी अनर्गल बातें, तालाब में हमले की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई। सोशल मीडिया में दिनभर अनर्गल बातें लिखने वाले और हमला का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ भिलाई नगर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। दरअसल, सेक्टर-7 से पार्षद व एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू की कंप्लेन पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

  • पार्षद ने कंप्लेन में बताया है कि, बी नागेश्वर राव ने उन पर सेक्टर-7 तालाब के सौंदर्यीकरण में लाखों रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए 5 लाख रुपए की मांग की है।
  • रुपए देने से मना करने पर उसने चाकू लेकर हमला करने की कोशिश की।
  • भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि सेक्टर-7 सड़क 18 क्वार्टर नंबर 10/बी निवासी लक्ष्मीपति राजू (51) ने शिकायत दर्ज कराई है।
  • शिकायत में बताया गया है कि बी नागेश्वर राव ने उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की है।
  • उन्होंने बताया कि 27 अगस्त की शाम 5 बजे वो सेक्टर-7 तालाब के पास बैठे हुए थे।
  • इसी दौरान बी नागेश्वर राव आया और बोला कि तुमने सेक्टर 7 तालाब का सौंदर्यीकरण कराया है।
  • इस काम में तुमने लाखों रुपये की कमाई की है।
  • उन रुपए से 5 लाख रुपये मुझे दो। उसने धमकी दी कि यदि रुपए नहीं दिए तो वो उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा।
  • इतना ही नहीं उसने कांग्रेस नेता की बेटी को भगाकर ले जाने और उसे बदनाम करने की धमकी दी।

इसके बाद भी जब लक्ष्मीपति राजू ने पैसे देने से मना किया तो नागेश्वर राव ने गुस्से में अपने पास रखे चाकू को निकाला और उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों को आता देख वो वहां से भाग गया। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384, 386 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मोबाइल पर भेजा धमकी भरा मैसेज
कांग्रेस पार्षद लक्ष्मीपति का आरोप है कि नागेश्वर राव लगातार उसे किसी न किसी माध्यम से बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वह कई बार उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए उसे भगाकर ले जाने की धमकी दे चुका है। वह ऐसा करके उसकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...