8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, शादी में आई थी नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने मामा की शादी में आई थी। पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने बच्ची से रेप की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाद में सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने मामा की शादी में आई थी। पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला आरोपी वाहिद खान (उम्र 34 साल) बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने शक होने पर मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इधर, घटना से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...