आतंकी हमले मारे गए रायपुर के कारोबारी का आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम साय ने कहा – पाकिस्तान को सबक सिखाकर रहेगा भारत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई का कार्यक्रम रद्द कर रायपुर लौट आए हैं. एयरपोर्ट पर सीएम साय ने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा, पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. कल CCS की बैठक में जो फैसला किया गया है, वो उनके मुंह पर तमाचा है. पाकिस्तान को हमारा देश सबक सिखाकर रहेगा.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया का आज मारवाड़ी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्री, विधायक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगे.

बता दें कि समता कॉलोनी रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया (45 वर्ष) को आतंकियों ने कश्मीर बैसरन घाटी में उसी दिन गोली मारी, जिस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. दिनेश पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने दिनेश को गोलियों से भून डाला. दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम रायपुर पहुंचा. एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, रिश्तेदाराें एवं आम जनता ने कारोबारी दिनेश को श्रद्धांजलि दी थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...