छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश: कस्टमर बनकर पहुंचे थे 3 बदमाश, गहने निकलवाए और करने लगे लूटपाट, विरोध करने पर दुकान संचालक को मारी गोली

बिलासपुर। न्यायधानी में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश हुई है। इस दौरान लूटेरों ने गोलियां भी चलायी है, जिसमें दुकान संचालक को गोली लगी है। दुकान संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोड़पारा के लकड़ी टाल के सामने ज्वेलरी शाप में तीन हथियारबंद लूटेरे घूस गये और लूटपाट करने लगे। इस दौरान दुकान के संचालक ने जब विरोध किया तो लूटेरों ने संचालक को गोली मार दी, जिसमें संचालक दीपक सोनी को गोली लगी।

जानकारी के मुताबिक, गोड़पारा स्थित लकड़ी टाल के सामने शनिचरी के पुराना मुन्नू स्कूल के पास दीपक सोनी की दीपक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह दीपक गुरुवार को भी अपनी दुकान में था। इसी दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश आए और दुकान में घुसकर ज्वेलरी दिखाने के लिए कहा। दीपक उन्हें गहने निकाल कर दिखा रहा था, तभी एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर तान दिया।

बताया जा रहा है कि दीपक ने बीच बचाव किया। इसी झूमाझटकी में एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली दीपक की कमर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इस पर बदमाश सारी ज्वेलरी समेटकर भागने लगे, लेकिन तभी आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने भाग रहे एक बदमाश को कट्‌टे सहित पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बदमाश की पिटाई कर उसे बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार घायल को अपोलो अस्पताल रिफर किया गया है। अभी तक बदमाशों के गहने ले जाने की बात सामने नहीं आई है। मौके से पुलिस ने बदमाशों की बाइक और दो कट्‌टे बरामद किए हैं। वहीं पकड़े गए बदमाश से भी पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल गोली चलाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों का भी पता लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...