हैवानियत की सारी हदें पार: 8 महीनो में 80 लोगों ने ने नाबालिग से किया गैंगरेप, मां की मौत के बाद सहेली ने उठाया फायदा, जानिए पूरा मामला…

नई दिल्ली। देश में बढ़ते रेप के मामलो में रोक नहीं लग पा रही है और रोज हजारों मासूम अपनी इज्जत गवा रही है। बढ़ते रेप के मामलो में एक और दिल देहेला देने वाला मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सामने आया है जहाँ 13 साल की लड़की से गैंगरेप की किया गया। पुलिस ने मंगलवार को इस लड़की का रेस्क्यू किया, जिससे जबरन जिस्मफरोशी करवाई गई।

आपको बता दे नाबालिग के साथ 8 महीने से ज्यादा वक्त तक 80 लोगों ने गैंगरेप किया। उसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के वेश्यालयों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने सभी 80 आरोपियों की पहचान कर ली है। और 10 को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश अभी जारी है।

मासूम का बुरा वक्त तब शुरू हुआ जब उसकी मां की मौत कोरोना से हो गई थी। इससे पहले जून 2021 में एक हॉस्पिटल में स्वर्णा कुमारी नाम की महिला उसकी मां की सहेली बनी थी। स्वर्णा ने ही उस मासूम को गोद लिया और उसके पिता को बिना बताए अपने साथ ले गई। अगस्त 2021 में पीड़ित के पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

तब पुलिस स्वर्णा कुमारी तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि 80 लोगों की पहचान हो गई है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी। गुंटूर की वेस्ट जोन पुलिस ने 10 लोग, जिनमें बीटेक स्टूडेंट भी शामिल हैं, उन्हें अरेस्ट किया है। आरोपियों और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति का पता चला।

ASP के सुपराजा के मुताबिक पुलिस ने पहले सभी आरोपियों की पहचान की और इसके बाद उनकी धरपकड़ शुरू की। इनमें से कुछ गिरोह चलाने वाले हैं, 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक बनकर पहुंचने वाले लोग हैं। लड़की की उम्र और हालात का फायदा उठाकर कई गिरोहों ने उसकी खरीद-फरोख्त की और उसे प्रदेश में कई जगह बेचा गया। पुलिस एक आरोपी की तलाश में है जो लंदन में है। इस केस में पुलिस ने विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से पकड़े गए आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और कुछ बाइक भी बरामद की हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...