मोबाइल छीनने का प्रयास और जानलेवा हमला: दुर्ग पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा… शराब की बॉटल और लोहे की रोड से हुआ था हमला

दुर्ग। दुर्ग के नंदनी क्षेत्र में मोबाइल छीनने के प्रयास के साथ ही जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 मई 2025 को प्रार्थी अर्जुन साहू निवासी कोहडिया चैकी कंडरका थाना बेरला का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का दोस्त मुतर्जरर खिलावन पाठक ग्राम गुधेली घुमने के लिए आया था। जिसे प्रार्थी अपने बाइक से छोड़ने के लिए खिलावन पाठक को उसके घर ग्राम मलपुरी कला ले जा रहा थ।

घटना की रात रात करीबन 8 बजे मलपूरी कला चौक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक का जमीन है, वहां पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय मलपूरीकला बस्ती तरफ से भूपेन्द्र धीवर,भोला धीवर, अजय देवदाश एवं पीयुष यादव आये और मोबाईल छीनने लगे और मुतर्जररों के मना करने आरोपीयानों द्वारा प्रार्थी व मुतर्जरर सदर खिलावन पाठक को हत्या करने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला करते हुए अपने हाथ में रखे शराब की शीशी एवं धारदार लोहे की वस्तु से चोट पहुंचाया है।

कायमी उपरांत आरोपीगण का पता तलाश कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कराने पर समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। के विरूद्व धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 31.05.2025 को गिरफतार माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी भूपेन्द्र धीवर, उम्र 20 साल निवासी भिंभौरी चैकी कडंरका बेमेतरा, भोला धीवर उम्र 19 साल निवासी भिंभौरी चौकी कडंरका थाना बेरला जिला बेमेतरा और अजय देवदास उम्र 18 साल ग्राम गुंधेली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के खिलाफ BNS की धारा 109,3(5) के तहत एक्शन हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...