भिलाई में ATM तोड़ने की कोशिश: शहर के इस SBI एटीएम से आरोपी ने निकाल लिया था नोट मशीन…पुलिस सही टाइम पर पहुंची, युवक गिरफ्तार; जिले में कई ATM बिना सुरक्षा के संचालित

मेन मार्केट के एटीएम को तोड़ने की कोशिश – पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के कई एटीएम बिना सुरक्षा के संचालित है। ऐसे में चोरो के हौसले बुलंद है। ऐसे एटीएम में चोरी की घटना को रोकने वाला कोई सिक्योरिटी गॉर्ड मौजूद नहीं होता है। ऐसी ही एक घटना भिलाई में हुई। पावर हाउस मैं मार्केट में स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई। आरोपी ने एटीएम को तोड़ कर उसके अंदर लगी नोट मशीन को भी निकाल लिया था। इससे पहले की वह उसे अपने साथ ले जाता, छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है की शुक्रवार तड़के 4 बजे के करीब एक 22 साल का युवक पावर हाउस मार्केट पहुंचा। वह एसबीआई के एटीएम में घुसा। वहां उसने एसबीआई एटीएम को तोड़ने की कोशश की। उसने एटीएम के नीचे लगे बक्स को लगभग खोल लिया था। यदि कोई उसे सही समय पर न देखता तो वह रुपए से भरे बॉक्स को निकाल लेता। किसी ने उसे एटीएम तोड़ते देखा और पुलिस को सूचना दे दी। तुरंत छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजनांदगांव जिला के थाना चिखली अंतर्गत गौरी नगर वार्ड 14 अचानकपारा निवासी सोनू दास मानिकपुरी पिता दिगंबर दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बिना सिक्योरिटी के संचालित हो रहें है एटीएम
बैंकों ने शहर में जगह-जगह एटीएम तो खोल दिए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। शुरूआती दौर में हर एटीएम में एक गार्ड की ड्यूटी लगाई जाती थी, लेकिन अब वह भगवान भरोसे चल रहे हैं। छावनी पुलिस ने एटीएम को सील कर दिया है। पुलिस संबंधित बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...