एक के बाद एक, रिसाली निगम के ग्यारह वार्डो में 4 करोड़ 30 लाख का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण…कहा- हर वार्डों के लोगों को मिले सुविधाएं, यही मेरी प्राथमिकता

रिसाली। एक और एक ग्यारह तो आपने सुना होगा कुछ इसी प्रकार दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र के एक के बाद एक कुल ग्यारह वार्डो में 4 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकापर्ण हुआ। रिसाली के हर एक वार्ड के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहा।

शुक्रवार को गृहमंत्री रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे और 3 करोड़ 11 लाख 27 हजार से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किए। भूमिपूजन के बाद निगम द्वारा 1 करोड़ 14 लाख से खरीदे 5 वाहनों को हरि झंडी दिखाकर लोकार्पण भी किया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनके लिए रिसाली नगर पालिक निगम के सभी वार्ड समान है। प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता है। गृहमंत्री ने कहा कि वैसे तो रिसाली निगम को गठन हुए दो वर्ष पहले हो चुका है। शहर सरकार बने केवल 10 माह हुए है। हर दूसरे माह करोड़ों का विकास करने भूमिपूजन लगातार किया जा रहा है।

अलग-अलग वार्डो तक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि इतना कार्य इस क्षेत्र में अब तक नहीं हुआ है। सभी वार्डो के लिए प्राथमिकता तय कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए वे पैसे की कमि नहीं होने देंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, ईश्वरी साहू, विलास बोरकर, परमेश्वर, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद अनिल कुमार, जहीर अब्बास, जमुना ठाकुर, रमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, सुनंदा चन्द्राकर, टीकम साहू, सरिता देवांगन, एल्डरमेन संध्या वर्मा, शिशिर साहू, संतूदास, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।

वार्ड वार जानिए 3 करोड़ विकास कार्यों का डिस्ट्रीब्यूशन

  • वार्ड 22 मैत्रीकुंज में 15 लाख से नाली और 17.50 लाख से सड़क व नाली
  • वार्ड 23 प्रगतिनगर में 7.85 लाख से परमेश्वरी भवन में सुविधा विस्तार, 19 लाख से सी.सी. रोड
  • वार्ड 25 आशीष नगर में 64 लाख से सी.सी. रोड
  • वार्ड 26 अवधपुरी में 30.83 लाख से नाली निर्माण, 12 लाख से सड़क मरम्मत
  • वार्ड 24 आजाद मार्केट में 16 लाख से बी.टी. रोड
  • वार्ड 8 में 15 लाख से पाॅथवे निर्माण
  • वार्ड 9 डीपीएस रिसाली में पाॅथवे निर्माण व 7.44 लाख से सांस्कृति भवन संधारण, 9 लाख से सी.सी. रोड, 14.92 लाख से विद्युतिकरण
  • वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली में 4.14 लाख से विद्युतिकरण, 4 लाख से छोटा उद्यान निर्माण, 12 लाख से पाॅथवे निर्माण
  • वार्ड 11 मरोदा सेक्टर में 4.20 लाख से विद्युतिकरण कार्य
  • वार्ड 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम में 16 लाख से पाॅथवे व धन्वंतरी मेडिकल निर्माण, 4.20 लाख से विद्युतिकरण, 5.17 लाख से युरिनल निर्माण
  • वार्ड 27 मैत्रीनगर में 20 लाख से फेसिंग एवं शेड निर्माण कराया जाएगा

गृहमंत्री का 151 किलो फूलों से बने माला से स्वागत
गृहमंत्री का भव्य स्वागत वार्ड 8 में एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर ने किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए मंत्री को 151 किलो फूलों से बने माला पहनाकर स्वागत किया। रिसाली के गोडवाना समाज व परमेश्वरी समाज ने मंत्री का शाल भेंटकर अभिनंदन किया। मंत्री का स्वागत वार्ड 26 अवधपुरी व वार्ड 24 में बाजे गाजे के साथ किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दुकान संचालक का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का मामला सामने आया है। जिले के मोती काम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

CG में अजब गजब मामला: मतदाता पहुंचा वोट देने…...

CG में अजब गजब मामला रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: तीसरे चरण के लिए 67.91%...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेश की सातों सीटों पर 67.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े वोटर...

ट्रेंडिंग