CG – तीन बच्चों के सर से उठा मां का साया: पानी भरने नल के पास गई थी चाची… युवक ने सब्बल से पीट-पीट कर मार डाला… परिजनों ने थाने में किया हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक विधवा की हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने सब्बल से अपनी चची के पेट और सर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी मशाल लेकर घर जलाने का प्रयास किया था, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। नाराज परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। वारदात रतनपुर थाने की है।

रतनपुर के करैहापारा में रहने वाली सुरेखा पाटले (30) अपने पति जगदीश पाटले की मौत के बाद रोजी-मजदूरी करती थी और तीन बच्चों के साथ रहती थी। शाम करीब 6 बजे सुरेखा पानी भरने के लिए मोहल्ले के सार्वजनिक नल के पास गई थी। उसी समय उसका भतीजा मुकेश उर्फ चिंटू पाटले (24) सब्बल लेकर पहुंचा। उसने महिला के सिर और पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने मुकेश को हमला करते देखा, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी मुकेश सब्बल फेंककर वहां से भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर TI यूएन शांत कुमार साहू और उनकी टीम पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर उसे अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी मुकेश की तलाश में जुट गई।

शव उठाने को लेकर परिजन भड़क गए। थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इतनी तत्परता पहले दिखाती तो उनकी बहू की हत्या नहीं होती। पुलिस देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंची तो परिजनों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई।पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां लहराई, तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हालांकि पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने बताया कि मुकेश आए दिन विवाद कर मारपीट करता था। वह मशाल लेकर महिला के घर को जलाने भी पहुंचा था। महिला और परिजनों ने चार-पांच बार थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। यही वजह है कि आरोपी मुकेश का हौसला बढ़ गया और उसने अपनी चाची की हत्या कर दी। परिजन इस वारदात के लिए पुलिस को दोषी ठहराते रहे।

ढाई साल पहले मृतिका सुरेखा पाटले के पति जगदीश की मौत हो गई थी। वह अपने तीन मासूम बच्चों की सहारा थी। महिला की मौत के बाद अब तीनों बच्चों के सिर से मां का छाया भी छीन गया है। उनके बच्चे 10 साल, 6 साल और ढाई साल के हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...