World No Tobacco Day 2023: भिलाई में पार्षद वशिष्ठ द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन… IDA जिला अध्यक्ष डॉ. विद्या वैद्य ने दिया मार्गदर्शन

भिलाई। पूरी दुनिया में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। भिलाई नगर निगम के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में जागरूकता अभियान का आयोजन पावर हाउस रेलवे स्टेशन में किया गया। इसमें मुख्य रूप से इंडियन डेंटल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. विद्या वैद्य ने तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया।

सेक्रेटरी डॉ. दीक्षाली इंदुरकर द्वारा तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में अवगत किया। डॉ. सविता कबदवाल ने तंबाकू के सेवन से आर्थिक और शारीरिक नुकसान के बारे में बताया। 2023 की इंडियन डेंटल एसोसिएशन की “अनाज उगाऊ तंबाकू नहीं “इस विषय पर अभियान चला।

वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने बहुत सरल शब्दों में लोगों को समझाया। इस अभियान में मुख्य रूप से ललित मोहन पूर्व पार्षद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस मिश्रा, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सुषमा मैडम, शकील खान, दीपक पटेल, आनंद यादव आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...