आयुष्मान आरोग्य सेंटर सोनपुर और उप स्वास्थ्य केन्द्र केसरा का शुभारंभ… दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने आयुष्मान आरोग्य सेंटर सोनपुर और उप स्वास्थ्य केंद्र केसरा का फीता काटकर लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान जनता ने “जय-जय कार” के नारे लगाए और सांसद बघेल को धन्यवाद दिया। सांसद विजय बघेल ने उद्घाटन समारोह में सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र में अपना चेकअप कराया, जिसमें उन्होंने अपना वजन तौला और बीपी तथा शुगर की जांच कराई।

हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही थी, और आज वह मांग पूरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि केसरा में यह केंद्र पहले से था, लेकिन लंबे समय से बंद था, जिसे अब पुनः शुरू किया गया है। उत्तर मंडल के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने इस अवसर पर कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह एक भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और शिक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, और सांसद बघेल की उदारता से क्षेत्रवासियों को यह सौगात मिली है।

सांसद बघेल ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा मिल सके। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीएमओ कटौतियां, जिला पंचायत सदस्य हर्षालोमणी चंद्राकर, उत्तर मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, दक्षिण मंडल अध्यक्ष राज पाठक, सांसद प्रतिनिधि योगेश निक्की सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...