PSC की तैयारी कर रही बीकॉम की छात्रा ने किया सुसाइड, छत से कूदकर दी जान, 3 लाइन का सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर लिखा था…

इंदौर। एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई और MPPSC की तैयारी कर रही सिक्योरिटी गार्ड की 20 वर्षीय होनहार बेटी अपने ही घर की छत से कूद गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। 3 लाइन का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि ‘सुना था फिल्मों में ही GAME चलता है लेकिन आज असलियत में देख लिया।

लड़की का नाम रजनी निलोरे उम्र 20 साल बताई गई है। डॉक्टर ने बताया कि उसके हाथ की कलाई और गले पर धारदार चीज से कट के निशान हैं। उसके पेट में एसिड पाया गया है। उसके परिवार वाले गंभीर रूप से घायल अवस्था में लेकर आए थे। बताया था कि वह छत से कूद गई है। काफी कोशिश की परंतु उसे बचा पाना संभव नहीं था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। 6 महीने पहले महेश्वर में रहने वाले एक युवक के साथ उसकी सगाई हो गई थी।

घटना से पहले पापा को खाना खिलाया, अच्छे से बातें की थी
रजनी की छोटी बहन कोमल फर्स्ट ईयर में पढ़ रही है। दोनों बहनें एक साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी। छोटी बहन ने बताया कि दीदी ने दोपहर को पापा को खाना खिलाया। उनके साथ बातें करती रही। फिर हम दोनों सो गए। दीदी कभी-कभी पानी पीने उठती थीं। इसलिए कल जब वो उठी तो मैंने ध्यान नहीं दिया। दीदी ने ऐसा क्यों किया मुझे नहीं मालूम।

उन्होंने कभी किसी तरह के तनाव का जिक्र भी नहीं किया। परिवार के अनुसार परिवार में किसी तरह का तनाव नहीं था। रजनी पढ़ाई में अच्छी थी। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...