बबीना बार के 2 संचालक भाइयों की हादसे में मौत: 3 गंभीर, एक की हालत नाजुक…सांसद विजय बघेल ने जताया शोक

भिलाई। आज सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा सरगुजा में हुआ। हादसे में भिलाई सुपेला में संचालित बबीना बार के 2 संचालकों की मौत हुई है। इस भीषण हादसे में सभापति यादव उम्र लगभग 56 वर्ष तथा हरिंदर यादव उम्र 57 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, हादसा सरगुजा के तारा बेरियर के 200 मीटर आगे बिलासपुर रोड मे हुआ। सुपेला चौक स्थित बबीना बार संचालक यादव परिवार गोरखपुर गया था। परिवार के 5 सदस्य गोरखपुर से लौट रहे थे। सफेद रंग की क्विड कार थी।

बिलासपुर रोड में ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद वहां लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

ये गंभीर रूप से घायल…
इस हादसे में तीन घायल लोग घायल हैं। इनमें राजेन्द्र प्रसाद यादव उम्र 70 वर्ष, राकेश यादव उम्र 45 वर्ष व वीरेंद्र यादव उम्र लगभग 65 वर्ष है। इन्हें सीएचसी उदयपुर उपचार हेतु भेजा गया।

यहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायलों में राजेन्द्र प्रसाद यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलती ही भिलाई से परिवार के दूसरे सदस्य अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए है। वहीं गंभीर अवस्था में घायल राजेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र अजय यादव जो गुजरात में रहते हैं। उन्हें भी सूचना दे दी गई है। घटना के बाद यादव परिवार में मातम छाया हुआ है।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही उनके घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पीएम के बाद शवों को रात तक भिलाई लाया जाएगा। इस हादसे को लेकर सांसद विजय बघेल ने दुख जताया है। मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर से टिफिन लेकर आखिरी बार ड्यूटी पर निकला...

- नाईट ड्यूटी के लिए निकला था मृतक हेमलाल सूर्यवंशी भिलाई। भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में...

CG – नवविवाहिता की हत्या कर बाड़ी में दफनाया:...

नवविवाहिता की हत्या कर बाड़ी में दफनाया बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक नवविवाहिता के हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में EOW ने अरुणपति त्रिपाठ, अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश...

अशोका बिरयानी के गटर में मिली दो लाश: दोनों...

रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से निकल सामने आ रही है। जहां GE रोड के किनारे स्थित मशहूर अशोका...

ट्रेंडिंग