VIDEO-दर्दनाक हादसे में भिलाई के 2 लोगों की मौत: यूपी से लौटते वक्त हादसा…कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे के बाद घटनास्थल से आई ये तस्वीर

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर सरगुजा से आ रही है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई के 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का नाम अब तक नहीं आया है। बताया जा रहा है कि, हादसा सरगुजा के तारा बेरियर के 200 मीटर आगे बिलासपुर रोड मे हुआ। सुपेला चौक स्थित बबीना बार संचालक यादव परिवार गोरखपुर गया था।

परिवार के 5 सदस्य गोरखपुर से लौट रहे थे। सफेद रंग की क्विड कार थी। बिलासपुर रोड में ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद वहां लोग पहुंचे।

पुलिस को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाया है जो सामने आया है। तीन घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...