CG में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: मौत की मुआवजा राशि देने के नाम पर मांगे थे पैसे… ACB की टीम ने 2 को रंगे हाथों पकड़ा

CG

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा के तहसील दफ्तर में पदस्थ लिपिक और उसके सहयोगी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लिपिक ने पीड़ित से उसके भाई की मौत के मुआवजे की राशि जारी करवाने के नाम पर अपने सहयोगी की मदद से 25 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।

प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रु० रूपये रिश्वत की मांग की है। इसमें से से 4,000 रू0 पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...