CG – बोनस का ऐलान: CM साय ने की बड़ी घोषणा… छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा… जानिए कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस

रायपुर। राज्य सरकार ने पावर कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। आज मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया। सीएम विष्णुदेव ने कर्मचारियों को अधिकतम 12000 रूपये का बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी मुख्यालय डंगनिया में छत्तीसगढ़ की तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुक्त बिजली योजना की प्रचार सामग्री का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप लॉन्च किया। साथ ही हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम पट्टिकाओं का वितरण भी किया। उन्होंने अवसर पर प्रदेश में विद्युत विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, रोहित साहू, गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुक्त बिजली योजना की प्रचार सामग्री का भी विमोचन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...