एमसीबी में गांजे की अब तक की बड़ी खेप पकड़ी : 2 पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त, 4.59 करोड़ की खेप के साथ 6 गिरफ्तार

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, दो पिकअप वाहनों से कुल 9 क्विंटल 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

भाग रहे थे दोनों पिकअप, पीछा कर पकड़ा
पुलिस के अनुसार, दोनों पिकअप वाहन ओडिशा से गांजे की खेप लेकर कटनी की ओर जा रहे थे। वाहनों के नंबर OD-14-AL-9682 और OD-14-AA-3468 बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चरचा थाना क्षेत्र में दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग से बचकर निकल गए। इसके बाद नागपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। नागपुर चौकी के पास भी वाहनों को रोकने की कोशिश हुई, लेकिन चालक वहां से भी भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा शुरू किया। मनेन्द्रगढ़ रोड पर लाई गांव के पास पुलिस ने ओवरटेक कर दोनों पिकअप को रोक लिया।

कंबल और चटाई के नीचे छिपा था गांजा
पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहनों की तलाशी के दौरान ऊपर कंबल, चटाई, साड़ी और अन्य सामान रखा मिला। जब इन सामानों को हटाया गया तो उनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे मिले। सभी पैकेटों को बाहर निकालकर तौल की गई, जिसमें कुल 919 किलोग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। दोनों पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में अनिल टोप्पो (26), राजित इंदवार (20), विनय टेटे (33), अरूप मिर्धा (22), सुनीता (25) और अलबेरनी (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पते ओडिशा और मध्यप्रदेश से जुड़े हैं। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ओडिशा में गांजा कहां से लोड किया गया था, इसके पीछे कौन लोग हैं और खेप के लिए रकम किसने उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजे की यह खेप कटनी या किसी अन्य स्थान पर किसे पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

हाईवे पर निगरानी को लेकर भी उठे सवाल
पुलिस की कार्रवाई के बाद नेशनल हाईवे-43 पर मादक पदार्थों की निगरानी और वाहन जांच व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन ओडिशा से निकलकर कई जिलों से होते हुए एमसीबी क्षेत्र तक पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई को वाहन जांच के दौरान मिली सफलता बताया है। दोनों वाहनों को तड़के करीब 4 बजे पकड़े जाने की जानकारी भी सामने आई है। पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई के समय की आधिकारिक स्थिति पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर स्पष्ट होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग महिला थाना पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर...

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रविवार, 27 सितंबर को दुर्ग महिला थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

झीरम से वोट चोरी तक BJP पर बरसे दीपक...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है। प्रदेश...

CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे...

धमतरी। शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लॉज के कमरे...

वोट चोरी के मुद्दे पर सीएम साय का राहुल...

रायपुर। चुनावी प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर...