बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

बालोद। जिले के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया। कोर्ट में मौजूद सभी मजिस्ट्रेट को सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस ले जाया गया, वहीं अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी कोर्ट परिसर से बाहर निकाल दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई। बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट किया गया है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम जांच में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...