बलौदाबाजार हिंसा मामला: सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और संदिग्धों पर प्रशासन रख रही कड़ी निगरानी… जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रहे गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। इस हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने आज आदेश भी जारी कर दिया है।

इस समिति मे संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार निधि नाग,सहायक संचालक,योजना एवं सांख्यिकी सुमीत कुमार मेरावी, सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क नितेश चक्रधारी सद्स्य होंगे। उक्त समिति सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों, तथ्यों पर निगरानी रखेगी। अवैधानिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट,कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रेषित करेगी।

संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तत्काल प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्यवाही करते हुए समिति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तरीय समिति अनुविभाग से प्राप्त कार्यवाही का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करेंगे। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी...

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां...

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...