बलौदाबाजार हिंसा: पुलिस ने भिलाई में मारा छापा, हिरासत में विधायक के 6 सहयोगी

दुर्ग। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में फिर से छापेमारी की है. खुर्सीपार के 6 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ्ताछ कर रही है. पुलिस ने इन सभी को बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्तता के आधार पर उठाया है. ये सभी विधायक देवेंद्र यादव के करीबी बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार पुलिस ने देर रात 1 बजे भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छापा मारा. इस दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं एक युवक अब भी फरार है. हिरासत में लिए 6 लोगों में से पांच लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खुटे, अविनाश खुटे, वीरेंद्र गायकवाड है. वहीं एक युवक कोमल धृतलहरे की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिंसा में विधायक के साथ इनकी भी संलिप्तता पाई गई है. फिलहाल, सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने 150 से अधिक दो पहिया और 10 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले किया था. कलेक्टर और एसपी कार्यालय में कई दस्तावेज जलकर खाक हुए थे. विधायक देवेंद्र यादव पर इस हिंसा को भड़काने का आरोप है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...