सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में निकली बंपर भर्ती, जानिए डिटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 41 असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (सहायक अभियंता-प्रशिक्षु) के पदों पर सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पॉवर कंपनी के नियमित पद पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) पात्र होंगे। वे अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पारेषण एवं वितरण कंपनी के अंतर्गत कनिष्‍ठ अभियंता के नियमित पद पर कार्यरत कार्मिकों की सहायक अभियंता – प्रशिक्षु (पारेषण में 08 एवं वितरण में 33) के कुल 41 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के लिए परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र एवं आवेदन का प्रारूप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड की अधिकारिक विभागीय वेबसाइट ऊर्जानेट (Urjainet) पर उपलब्ध है।

परिपत्र की शर्तों के अनुसार आवेदनकर्ता कनिष्‍ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) को यूजीसी/एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स/इलेक्ट्रिकल एण्ड इन्स्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में चार वर्षीय बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) का योग्यताधारी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 30 अगस्त 2024 की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि को छोड़कर नियमितीकरण के दिनांक से कनिष्‍ठ अभियंता (पारेषण-वितरण) के पद पर न्यूनतम पॉंच वर्षों की नियमित अर्हकारी सेवा पूर्ण होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के इच्छुक कनिष्‍ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) परिपत्र की विस्तृत शर्तों का अवलोकन कर निर्धारित दिनांक तक अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...