विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध, NSUI ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रिहाई की मांग की

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया और दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द विधायक की रिहाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि बलौदाबाजार पुलिस ने बिना नोटिस व सूचना के 17 अगस्त को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने छलपूर्वक कार्रवाई की है।

दुर्ग जिला एनएसयूआई अध्यक्ष गुरलीन सिंह जी ने बताया, विधायक ने बलौदाबाजार पुलिस के नोटिस मिलने पर थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा था। तब पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की थी, लेकिन बलौदाबाजार पुलिस अचानक बिना किसी सूचना के शासन प्रशासन के दबाव में आकर पुलिस ने छलपूर्वक कार्रवाई की। इसके विरोध में दुर्ग जिला एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और देवेंद्र यादव की बिना किसी कार्रवाई के रिहाई की मांग की।

गुरलीन ने कहा, सतनामी समाज, एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के निर्दोष लोगों के उपर गलत कार्रवाई कर जेल भेजा गया, सभी को रिहा करें। इस दौरान आकाश कनोजिया, सोनू साहू, आदित्य नारंग, गुरमुख सिंह मेहरा, फतेह सिंह, मेशांक मिश्रा, मुजम्मिल, संगम यादव, सुरेन्द्र बाघमारे, विनीश साहू, लोकेश भारती, राहूल सिंह, निखिल चैबे, केतन तिवारी, बाबी सिंह, करन वैष्णव, अक्षय कुर्रे, मेजर सागर, प्रशांत राव, अनिरुद्ध पवार, पीयुष सिंह एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...