CG – छुट्टी पर लगा बैन: अधिकारी-कर्मचारी अब बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जा पाएंगे, मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी

रायपुर। आचार संहिता लागू होते ही सभी अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गये हैं। लिहाजा कई सारी पाबंदियां भी कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू हो गयी है। कर्मचारियों व अधिकारियों की आचार संहिता तक छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा दिनांक से सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी किया है।

समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकते हैं। जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...