बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: STF की बड़ी कार्रवाई… बांग्लादेश की पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि बनकर रह रही थी… 8 साल पहले गैर-कानूनी तरीके से भारत आई थी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप रह रहे अप्रवासियों के धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने भिलाई में दो साल से नाम व पहचान छिपाकर रह रही बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से पहचान छिपाकर रह रही थी। और फर्जी आधार कार्ड के जरिए सरकारी सेवाओं का लाभ भी ले रही थी।

भारत में अवैध प्रवेश और पहचान छुपाने का मामला
जांच में सामने आया है कि पन्ना बीबी मूलतः खुलना जिले, बांग्लादेश की रहने वाली है। वह करीब 8 साल पहले भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के पार कर बोंगांव-पेट्रोपोल (पश्चिम बंगाल) के रास्ते भारत में घुसी थी। इसके बाद वह कोलकाता के सोनागाछी में 5 साल और फिर दिल्ली में 1 साल तक रही। दिल्ली में एक महिला पूजा के संपर्क में आने के बाद वह उसके साथ भिलाई आ गई और सुपेला स्थित नेहरू चौक पर एक मकान में अंजली सिंह के नाम से रहने लगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...