भिलाई के बैंक में लगी आग: सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों ने देखा धुआं…अंदर जाकर देखा तो जल गए थे केबल और AC, देखिए अपडेट्स

भिलाई। आज सुबह-सुबह भिलाई के नेहरू नगर स्थित पंबाज नेशनल बैंक में आग लग गई। इस आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, केपीएस चौक नेहरू नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। सुबह 5 बजे टहलने निकले लोगों ने घटना की जानकारी दी।

सूचना पर सुपेला पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक में आग शॉर्ट सर्किट होने से आगजनी की घटना हुई है।

घटना में बैंक के भीतर लगे बिजली वायर और एसी जला हुआ है। आगजनी में बैंक के कोई भी दस्तावेज नहीं जले हैं। सब सुरक्षित है। सुबह सुबह आगजनी की घटना होने से आसपास के लोगों की बड़ी भीड़ लग गई थी।

Exit mobile version