नक्सलगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने बस्तर ओलंपिक का आयोजन, तीन स्तर पर होंगी स्पर्धाएं

रायपुर। नक्सल हिंसा से प्रभावित युवाओं को खेलों से जोड़ने एक से 15 नवंबर तक बस्तर में ‘बस्तर ओलंपिक’ का आयोजन किया जाएगा। पूर्व नक्सलियों और उनके पीड़ितों के बीच भी खेल का आयोजन किया जाएगा, जो केवल संभाग स्तर पर होगा। यह प्रयास उन लोगों के बीच सामंजस्य और शांति स्थापित करने के लिए किया गया है, जिनके बीच लंबे समय से तनाव रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और स्थिरता लाने की दिशा में यह पहल की है। साय का मानना है कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी हैं। बस्तर ओलंपिक का आयोजन इस सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि खेलों से न केवल युवाओं को सशक्त किया जा सकता है, बल्कि समाज में शांति और समरसता भी स्थापित की जा सकती है। इसका उद्देश्य खेलों के जरिए शांति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

तीन स्तर पर आयोजन, ये खेल शामिल

यह आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर होगा। इस ओलिंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) खेल शामिल होगा। बस्तर ओलिंपिक का एक अनूठा पहलू यह भी है कि इसमें पूर्व नक्सलियों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह उनके लिए समाज की मुख्यधारा में शामिल होने और जीवन में नई शुरुआत करने का एक बेहतरीन मौका होगा।

प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर

बस्तर के युवाओं में अपार खेल प्रतिभा है। इसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि उनकी खेल यात्रा को एक नई दिशा मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...

भिलाई की बेटी अद्विता ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की होनहार छात्रा अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स...

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...