क्षत्रिय समाज का तीज मिलन: महिलाओं ने नृत्य, संगीत से बांधा समा, अनिमा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

भिलाई। महाराणा प्रताप सेक्टर 7 के सभागार में क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई महिला प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना समूह ने राजपूत महिलाओं के लिए ’तीज मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राजपूत महिलाओं ने बढ़– चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य, संगीत, गायन की प्रस्तुति दी। कविता पाठ भी किया। कई तरह के खेल हुए। तीज क्वीन का ताज अनिमा सिंह को मिला।

फर्स्ट रनर अप ज्योति सिंह और सेकंड रनर अप गायत्री सिंह राठौड़ रही। खेलों में विजेता प्रथम नीतू सिंह, द्वितीय संगीता सिंह तथा तृतीय अंजली सिंह रही। हौऊजी के खेल में प्रथम अंजली सिंह द्वितीय संजू सिंह तथा तृतीय सुनीता सिंह रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीतू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरांगना, विशिष्ट अतिथि उमा सिंह , सुभद्रा सिंह, शीला सिंह, कंचन चौहान, रश्मि चौहान, सुष्मिता अग्निवंशी, तथा बिंदु सिंह थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय कल्याण सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष करुणा सिंह परिहार ने की। उन्होंने स्वागत भाषण देते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।

मुख्य अतिथि नीतू सिंह ने राजपूत महिला एकत्रीकरण की आवश्यकता को समझाया। संगीता सिंह व दुर्गेश ठाकुर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत गीत संध्या चंदेल और रिंकी सिंह ने गाया। डॉ . निरीक्षा राठौड़, दुर्गेश ठाकुर, सुधा राठौड़ और ज्योति सिंह ने नृत्य की मनोहरता बिखेरी तो वहीं संध्या चंदेल, शशिकला सिंह, ने कविता पाठ किया। संध्या सिंह और सुनीता सिंह ने भजन गायन किया। वीरांगना समूह की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ और फिर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

तीज मिलन का यह कार्यक्रम ललिता सिंह, सीमा सिंह, शशिकला सिंह , पूनम सिंह ,संगीता सिंह ,खुशबू सिंह, संध्या सिंह, मंजू सिंह, सुनीता सिंह कुसुम सिंह, संजय सिंह, अनीता सिंह , प्रभा सिंह,सुषमा सिंह, रचना सिंह, रिंकी सिंह के प्रयासों से सफल हो सका। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षत्रिय कल्याण सभा की महासचिव गायत्री सिंह राठौड़ और वीरांगना की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...