कांग्रेस नेता के पुत्र ने की युवक की बेदम पिटाई: सिर पर लगे 10 से ज्यादा टांके, वैशालीनगर थाने की पुलिस ने मुलाहिजा कराकर भेज दिया पीड़ित को घर

भिलाई। वैशालीनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कल देर शाम को युवक की पिटाई हो गई। युवक को इतना पीटा है कि उसे 12 टांके लगे हैं। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि टीआई को अब तक इसकी खबर ही नहीं है।

– शायद इसीलिए पुलिस ने कंप्लेन होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की है।
– पीड़ित के परिजनों का कहना है कि, पुलिस ने सुपेला अस्पताल में डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर घर भेज दिया।
– रात में रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की, यह हमें नहीं पता?

– जिस युवक को चोटें आई है, उसे 12 टांके लगे हैं।
– सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया।
– जहां सिर पर पट्‌टी-मरहम कर घर भेज दिया गया।
– मिली जानकारी के मुताबिक, प्रकाश साव नामक युवक के साथ ईश्वर और भोला साव ने जोरदार पिटाई कर दी।

– राजीवनगर वार्ड-14 के रहने वाले प्रकाश अपने काम से साइकिल से जा रहा था।
– तभी ईश्वर ने रोका और उसकी पिटाई कर दी।
– इसके बाद घर से निकालकर प्रकाश को बुरी तरह पीटे।
– बैट, रॉड से भी पिटने का आरोप ईश्वर व भोला साव पर लगा है।

– इनकी पिटाई की वजह से प्रकाश को 12 टांके लगे हैं।
– इसके अलावा चेहरे पर चोट के कई निशान है।
– आंख के पास जबरदस्त चोट लगी है।
– सबसे हैरानी की बात तो ये है कि, वैशाली नगर थाना एरिया में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और थाना क्षेत्र के टीआई तक को इसकी खबर नहीं।

– बीते लंबे समय से वैशाली नगर थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
– रात को पुलिस पेट्रोलिंग करने के वाहन सिर्फ अपना काम मे जुटी हुई है।
– बताया जा रहा है कि भोला साव के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।

– सुपेला थाना क्षेत्र में अलग-अलग कई अपराधिक मामला पंजीबद्ध है।
– भोला के पिता विजय साव है।
– दो बार कांग्रेस पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ा।
– दोनों बार चुनाव हार गए थे।

– बताते हैं कि, ईश्वर और भोला साव पर वैशाली नगर पुलिस का मानों दोनो को संरक्षण मिला हुआ है।
– वैशालीनगर थाने की पुलिस पर भी यह आरोप लगता है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार से जुड़े काम चल रहे हैं।
– ऑनलाइन सट्‌टा के काम में इस इलाके से सबसे ज्यादा लड़के जुड़े हुए हैं।


– तभी रात के युवकों ने प्रकाश की बेदम पिटाई कर फरार हो गए।
– अब तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर अपराध तक दर्ज नहीं किया है।
– इस मामले में टीआई वीरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पता कराना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ब्रेकिंग: 22 नक्सली मुठभेड़ में ढेर… दो अलग-अलग...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में...

दुर्ग में ड्रग्स से संबंधित मामलों की जांच पर...

दुर्ग। दुर्ग में बुधवार 19 मार्च 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में दुर्ग और राजनांदगांव रेंज के पुलिस अधिकारियों और...

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया फर्जी पत्रकारों का गैंग: सरकारी कर्मचारियों...

CG कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध उगाही करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा झूठी...

CG – जंगल में मिले शव के अधजले टुकड़े,...

CG क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जंगल में अधजले शव के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई है. शव के पास लाल रंग...

ट्रेंडिंग