रंग-बिरंगे फूलों से सजा हमारे दुर्ग का राजेन्द्र पार्क: निगम ने चौथा फ्लावर शो का किया भव्य आयोजन… MLA, मेयर और पर्यावरण प्रभारी ने किया शुभारंभ; CG के योजनाओं के लगाए गए मॉडल तस्वीरों में देखिये आयोजन

  • राम वन गमन पथ बनाआकर्षण का केंद्र
  • भव्य फ्लावर शो में रंग-बिरंगे फूलों ने लोगो को किया आनंदित
  • फ्लॉवर शो का सैकड़ों आम जनता ने उठाया लुफ्त

दुर्ग। दुर्ग में भव्य फ्लावर शो का नगर पालिक निगम दुर्ग के द्वारा आयोजन किया गया। फ्लॉवर शो में रंग-बिरंगे फूलों से हमारा दुर्ग का राजेन्द्र पार्क सज उठा। आपको बता दें, दुर्ग निगम के द्वारा यह चौथा फ्लावर शो का कार्यक्रम है। रविवार सुबह 11:00 बजे फ्लावर शो की शुरुआत हुई।

सुबह से रात तक लोगों में रहा उत्साह
पुष्प प्रदर्शनी देखने सुबह से रात्रि तक लोग जुटते रहे। यह भव्य फ्लावर शो का चौथा वर्ष भी किया गया। भव्य फ्लावर शो में लोगों ने विभिन्ना प्रजाति के रंग-बिरंगे फूलों को देखकर खासे आनंदित हुए। वहीं बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित कलाकृति उकेर कर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। चाक से दीए बनाने के स्टाल में बच्चों की कतार लगी रही। यहां बच्चों ने अपने हाथों से दीए बनाकर काफी उत्साहित नजर आए।

गीत-संगीत का भी आयोजन
भव्य फ्लावर शो में लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया था। पूरे भव्य फ्लावर शो के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, अलताप अहमद पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की प्रभारी सत्यवती वर्मा व अन्य सक्रिय रहे। वे फ्लावर शो में फूलों की प्रदर्शनी, शासन की योजनाओं से संबंधित माडल और अन्य स्टालों का जायजा लेकर लोगों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

CG सरकार की माडलों ने किया आकर्षित
फ्लावर शो में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माडलों ने आगंतुकों को आकर्षित किया। इन माडलों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गौठान, गोबर से बने पेंट,पौनी पसारी योजना, गोधन योजना, श्री धवंतरि मेडिकल योजना, गौठान की योजना,शासन के 4 वर्ष बेमिसाल सहित अन्य शामिल रही।राजेन्द्र पार्क भव्य फ्लॉवर शो में माडलों के स्टालों में लोगों की खासी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में पर्यावरण सुधार का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। आमजनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तमाम प्रदर्शनी लगाई गई थी। साथ ही विभिन्ना प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल ने भी लोगों को लुभाया।

फूलों की आकृतियों ने लोगों को किया प्रसन्न
विभिन्ना प्रकार से फूलों और फलों को आकार देकर आकर्षित ढ़ंग से प्रदर्शनी में लगाई गई, जो आगंतुकों को लुभाती रही। इसमें फूलो से कलश, फूलों की अन्य आकृतियों को आकर्षक ढंग से बिखेरा गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित स्लोगन व अन्य प्रदर्शनी भी लोगों का ध्यान आकृष्ट करते रही। आयोजन स्थल पर ही लोक संस्कृति का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
नगर निगम द्वारा फ्लावर शो में लोगों की भागीदारी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए लोगों को भी स्टाल अलाट किए गया। जिंसमे निगम प्रशासन स्टाल लगाने वालों का मूल्यांकन किया और जो उत्कृष्ट लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...

नकली सीमेंट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, अल्ट्राटेक की बोरी...

बालोद। अर्जुंदा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए नकली सीमेंट सप्लाई करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्ट्राटेक कंपनी...