CG – सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर नाबालिक से करता रहा दुष्कर्म… बच्चा होने पर आरोपी ने कहा – ये बच्चा मेरा नहीं… शादी से कर दिया इंकार

CG

क्राइम डेस्क। कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक इंस्टाग्राम के चक्कर में एक युवक से मिलने चली गई, जहाँ युवक ने उसे अपने प्यार के चक्कर में उसके साथ अनाचार किया। जहाँ बच्चे होने के बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद नाबालिक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़िता ने 26 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 जून से मई 2024 तक बालोद पटेलपारा में रहने वाला चैत्तराम मरकाम से करीब साल भर पहले इस्टाग्राम में जान पहचान हुई, जहाँ पीड़िता को चैतराम मरकाम के द्वारा माह जून 2023 में फोन कर शादी करने की बात का भरोसा दिलाते हुए अपने गाँव बालोद बुलाया, चैतराम पीड़िता को नाबालिग होने की बात जानते हुए भी अपने घर पटेलपारा ले जाकर पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर पीड़िता के इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती लगातार कई बार अनाचार किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई और 18 मई 2024 को पीड़िता ने एक स्वस्थ बच्चे को अपने मायके में जन्म दी है।

बच्चे के अभी लगभग 7 माह पूर्ण हो चुका है, पीड़िता बच्चा को लेकर चैतराम मरकाम के घर बालोद गई, चैतराम ने पीड़िता से शादी करने से इंकार करने के साथ ही बच्चा मेरा नहीं होने की बात कही, साथ ही पीड़िता को घर से भगा भी दिया, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 366, 376 (2) (ड) भादवि., पॉक्सो एक्ट की धारा 6 दर्ज कर जांच में लिया गया, जांच के दौरान आरोपी चैतराम मरकाम 25 वर्ष निवासी बालोद पटेलपारा से आरोपी को गिरफ्तार कर 27 नवंबर को न्यायालय कोण्डागांव में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...