BSP के नगर सेवाएं विभाग ने अपने पूर्व अधिकारी के रिटेंशन आवास को किया सील… संपदा न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के नगर सेवाएं विभाग ने संपदा न्यायालय के आदेश पर आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने पूर्व अधिकारी के रिटेंशन आवास को सील कर दिया। यह कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री विश्वामित्र दीवान की उपस्थिति में भारी पुलिस बल के सहयोग से की गई।

रिटेंशन आवास क्रमांक -1बी/40/05 को बीएसपी के पूर्व प्रबंधक (वित्त) एम आर ठाकुर को सेवानिवृत्ति के बाद 01 अगस्त 2014 से 31 जुलाई 2016 तक रिटेंशन के रूप में प्रदान किया गया था। रिटेंशन अवधि समाप्त होने के बाद भी श्री ठाकुर द्वारा आवास खाली नहीं किया गया। इसके बाद, संपदा न्यायालय ने 2017 में डिक्री पारित की, लेकिन ठाकुर ने आवास खाली करने में हठधर्मिता दिखाई।

आज 27 नवंबर 2024 को नगर सेवाएं विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में पीएचडी विभाग, जिला पुलिस बल, कोतवाली थाना सेक्टर-06, महिला बल, पुलिस बल, जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, सिविल विभाग, संपदा न्यायालय के कर्मचारी और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सहित लगभग 100 लोगों की टीम शामिल थी। सभी सामानों को जप्त कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा बनाकर संपदा न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कहा है कि रिटेंशन की अवधि समाप्त हो चुके आवासों को जल्द से जल्द खाली करवाया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा इन आवासों के विद्युत कनेक्शन को भी विच्छेद कर दिया गया है। साथ ही, बीएसपी प्रबंधन ने अवैध रिटेंशनधारियों और अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है। बीएसपी प्रबंधन ने उन सभी रिटेंशनधारियों को निर्देशित किया है, जिनकी रिटेंशन अवधि समाप्त हो चुकी है, कि वे अपने आवास को जल्द से जल्द प्रबंधन को वापस सौंप दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...