CG: दो प्रेमिकाओं को दिया धोखा, तीसरी से रचा रहा था शादी; ‘प्लेबॉय’ दूल्हा मंडप के बजाय पहुंचा जेल

CG

पेंड्रा/जीपीएम। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक दो अलग-अलग युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और इस बीच गुपचुप तरीके से तीसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सेखवा गांव का है ‘रंगीला’ आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा निवासी रविंद्र केवर्थ के रूप में हुई है। आरोपी रविंद्र एक साथ दो युवतियों के साथ रिलेशनशिप में था। इनमें से एक युवती मरवाही के चंगेरी गांव की है और दूसरी गौरेला क्षेत्र की रहने वाली है।

यूं खुला धोखेबाजी का राज

आरोपी दोनों युवतियों को शादी का सपना दिखाकर उनके साथ दैहिक शोषण कर रहा था। इसी दौरान उसने तीसरी युवती से शादी तय कर ली और शादी की रस्में शुरू करने ही वाला था कि दोनों प्रेमिकाओं को इसकी भनक लग गई। अपनी शादी की बात छुपाकर तीसरी जगह रिश्ता जोड़ने पर विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज

मरवाही क्षेत्र की पीड़िता ने कोटमी चौकी में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि रविंद्र ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (IPC 376) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर भी कई युवतियों से संपर्क

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगालने पर कई अन्य युवतियों के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और चैट्स मिली हैं। पुलिस को अंदेशा है कि रविंद्र ने और भी कई लड़कियों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाया होगा। फिलहाल, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के...

मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद कक्षा 9वीं में...

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या,...

सरगुजा। जिले के सीतापुर नगर में एक नाबालिग किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने...

पांच पटवारी निलंबित, हड़ताल के बीच प्रशासन ने की...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग में प्रशासन ने पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। पटवारी संघ की हड़ताल के बीच राजस्व विभाग...