पाटन ब्लॉक में स्वास्थ्य के बढ़ते कदम: एक ही दिन में झीठ CHC में 5 सीजेरियन डिलीवरी…इनमें से 3 क्रिटिकल थे, गायनिक और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की वजह से ग्रामीणों को बड़ी राहत

भिलाई। दुर्ग जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से बेहतर हो रही है। धीरे-धीरे स्वास्थ्य के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। झीठ सीएचसी में एक ही दिन में पांच सीजेरियन डिलीवरी हुई है। इनमें से तीन क्रिटिकल हैं। अस्पताल में बढ़ती हुई सुविधाओं के चलते यह आपरेशन संभव हो पाए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही यहां पर गायनिक और चाइल्ड स्पेशलिस्ट की नियुक्ति हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ डा आशीष शर्मा ने बताया कि इनमें से तीन आपरेशन बड़े जटिल थे। एक में बच्चा डिस्ट्रेस में था और एक मामले में गर्भनली फंसी हुई थी। एक मामले में काफी देर से पेशेंट आई थी। सजग टीम ने शानदार परफार्म किया और आपरेशन हो गये। दो डिलीवरी यद्यपि सीजेरियन हुई पर इसमें जटिलता कम थीं।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने पूरी टीम को बधाई दी है। एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में अभी गायनिक स्पेशलिस्ट डा दीपिका की नियुक्ति हुई है। उनके साथ डा कथूरिया और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा विजेता ने भी सर्जरी में मदद की।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप तेजी से स्वास्थ्य के ढांचे को अपडेट किया गया है और सभी सीएचसी में सीसेक्शन आरंभ हो गये हैं। एक ही दिन में कुम्हारी अस्पताल में विगत महीने 7 सीजेरियन डिलीवरी हुई थी और पाटन में इनकी संख्या पांच थी।

उल्लेखनीय है कि झीठ में डाक्टरों की नई नियुक्ति के बाद अब तक इस महीने 20 सीजेरियन डिलीवरी हो चुकी है। इससे पहले लोगों के पास रायपुर और दुर्ग जाने का विकल्प ही बचता था। अब अच्छी स्वास्थ्य सुविधा घर के पास ही शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...