दुर्ग विधायक वोरा की पहल से रौशन हुआ दुर्ग: 64 करोड़ रुपए खर्च कर संवार रहे नेहरू नगर से मिनी माता चौक…100 स्ट्रीट पोल में वोरा के निर्देश के बाद लगाई गई LED

भिलाई। 64 करोड़ की लागत से करवाए जा रहे नेहरू नगर चौक से मिनी माता चौक तक मुख्यमार्ग चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए जनवरी 2023 की समय सीमा तय की गई है किंतु निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी कारणों से शहर की जनता को अंधेरी सड़क के कारण दुर्घटना के भय का सामना करना पड़ रहा था।

जिसपर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने लोक निर्माण के विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से चर्चा करते हुए त्यौहारी सीज़न में यथा संभव प्रकाश व्यवस्था पूर्ण करवाने के निर्देश दिए थे।

जिसके फलस्वरूप मंगलवार को मुख्यमार्ग में लग रहे 252 पोल में से 100 पोल में दोनों ओर एलईडी लगा कर प्रकाश व्यवस्था शुरू कर दी गई है। साथ ही 7 में से 5 हाई मास्ट लाइट भी पुलगांव नाला ब्रिज से राजेन्द्र पार्क चौक तक प्रकाश बिखेर रहे हैं।

वोरा ने कहा कि निर्माण कार्यों से कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ता है किंतु जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करवाना एवं जनसुविधा को ध्यान में रखना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अब तक जिसे लोक निर्माण अधिकारियों ने ध्यान में रख कर कार्य किया है जनभावनाओं के अनुरूप वैकल्पिक व्यवस्था करवाने से लेकर समय पूर्व 100 खम्बों पर विद्युत व्यवस्था एवं 7 में से 5 हाई मास्ट शुरू करना इसका प्रमाण है।

मुख्य मार्ग में 8 करोड़ से प्रकाश व्यवस्था की जानी है, जल्द ही सारे कार्य पूर्ण होंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक वोरा के जनता के प्रति संकल्प की प्रसंशा करते हुए कहा कि आम तौर पर जनप्रतिनिधि दिखावे की राजनीति करते हैं जैसा कि पूर्ववर्ती सरकार में सभी ने देखा है लेकिन अरुण वोरा जी के लिए जनता सर्वोपरि है।

उन्होंने त्यौहार के समय में मुख्यमार्ग के बड़े हिस्से में प्रकाश व्यवस्था शुरू करवाने विधायक वोरा को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान समाजसेवी नवल अग्रवाल, एल्डरमैन राजेश शर्मा, गंज पारा दुर्गोत्सव एवं गणेश समिति के बंटी शर्मा सहित नगरवासी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...