भानुप्रतापुर उप चुनाव: मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना…कल होगी Voting; नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए तैयार हैं हेलीकॉप्टर…8 को काउंटिंग

कांकेर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के लिए आज शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर से निर्वाचन सामग्री प्रदाय किया जाकर मतदान दलों को उनके मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसके लिए मतदान दलों को रवाना किया गया एवं रिजर्व में भी मतदान दल रखे गये हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए तैयार हैं हेलीकॉप्टर, 8 को काउंटिंग

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने भानुप्रतापपुर उप-चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से हेलीकाप्टरों का इंतजाम भी कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जाएगा। वोटिंग के लिए मतदान सामग्री रविवार को कांकेर के भानुप्रताप देव कालेज से बांटी जाएंगी। मतदान सोमवार को सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक होगा। बता दें कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...