पंडरिया विधायक के रूप में भावना बोहरा का पहली बार विधानसभा आगमन, सचिव दिनेश शर्मा से भेंट कर सौंपे दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है। प्रदेश में बीजेपी सरकार बन गयी है। पंडरिया विधानसभा से बीजेपी की प्रत्याशी भावना बोहरा को जीत मिली है। इस जीत के बाद भावना बोहरा ने आज पंडरिया विधायक के रूप में प्रथम बार छत्तीसगढ़ विधानसभा आगमन पर मन की भावनाओं की अभिव्यक्ति को शीश नवाकर लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया। यह पल पंडरिया परिवार के शुभाशीष, समर्थन और साथ का परिणाम है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा से भेंट कर निर्वाचन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज सौंपे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं वचनबद्ध हूँ कि इस विधानसभा में पंडरिया के विकास, सपनों, आशाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता की आवाज बनकर पूर्ण निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाऊंगी। यही मेरा प्रण है। यही मेरा ध्येय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...