छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर रमन सिंह का बड़ा बयान, बोले – 11 दिसंबर तक शपथ ले लेगी नई सरकार… पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री शाह सहित सभी बड़े नेताओं को भेजेंगे न्योता

रायपुर। बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान कर दिया है। ये पर्यवेक्षक ही हर राज्य में वहां के विधायकों से बात करके सीएम के चेहरे के नाम का ऐलान करेंगे। बीजेपी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को उनका सहायक सर्वेक्षक बना कर भेजा है। छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार बतौर पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनेंगे। वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में नई सरकार गठन की कवायद अब तेज होती दिखाई दे रही है। जीत दर्ज करने वाली पार्टी भाजपा ने सीएम चुनने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। शुक्रवार की दोपहर पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि, पर्यवेक्षक कल या परसों छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। विधायकों को बैठक की सूचना जल्द दे दी जायगी।

उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी राष्ट्रीय नेताओं को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया जाएगा। डा. रमन ने कहा कि, 11 दिसंबर तक नई सरकार का शपथ ग्रहण हो जाएगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, विधायक दल की बैठक के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे, केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे। वहीं सीएम फेस को लेकर डा. रमन ने कहा- अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है, जब तक राय मशवरा नहीं होगा तब तक कहना मुश्किल है। अभी सभी नाम चर्चा में हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम चुने जाने के सवाल पर डा. रमन ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछली बार से बेहतर रिजल्ट आएंगे। लोकसभा की 11 में से 11 सीटें जीतें, इस बड़े लक्ष्य को लेकर सरकार का गठन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भाजपा के पोस्टर में न होने को लेकर कांग्रेस पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ और महतारी के प्रति सम्मान राजनीतिक पार्टी की सीमा से हटकर है, छत्तीसगढ़ के लोगों के मन में उनका स्थान है।

EVM को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, जहां कांग्रेस जीतती है, वहां चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होती… जहां कांग्रेस पिट जाती है वहां इन्हें शंका, कुशंका होती है। ये उनकी पुरानी आदत है। बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं, बीजेपी निष्पक्ष है। नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ईवीएम से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। ये हार का बहाना ढूंढते हैं, बीजेपी कभी हार और जीत में कारण नहीं ढूंढती।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...