फिल्म ‘पुष्पा’ के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेमिका को सुसाइड के लिए उकसाने और ब्लैकमेल करने का लगा आरोप

फिल्म ‘पुष्पा’ के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आए एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी मुश्किलों में फंस गए हैं. जगदीश के खिलाफ हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया है. एक्टर पर जूनियर महिला आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. इसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार , पंजागुट्टा पुलिस ने बुधवार, 6 दिसंबर को पुष्पा फेम अभिनेता जगदीश प्रताप भंडारी को उनकी कथित प्रेमिका की 29 नवंबर को मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया. पंजागुट्टा पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि जगदीश प्रताप एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे, जो जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम करती थी.

पंजागुट्टा पुलिस अधिकारी ने आगे कहा…

“29 नवंबर को, महिला की कथित तौर पर उसके आवास पर आत्महत्या से मौत हो गई. उसके पिता ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया कि जगदीश उसे ब्लैकमेल कर रहा है और परेशान कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि उत्पीड़न के कारण ही उनकी बेटी ने यह कदम उठाया.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान, उसके फोन पर जगदीश के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं. जिसके बाद पंजागुट्टा पुलिस ने उस पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया और 6 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुष्पा में अल्लू अर्जुन के दोस्त बने थे जगदीश
जगदीश ने 2018 में फिल्म निरुद्योगा नातुलु से डेब्यू किया था. हालांकि, फिल्म पुष्पा में निभाए गए किरदार से चर्चा में आए थे. इस फिल्म में वो अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का रोल निभाया था. इसी किरदार ने जगदीश को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाई थी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...