रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह को भिलाई निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सुरुचि सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर में तैनात हैं. राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ सुरुचि सिंह जितनी दिखने में सुंदर हैं, उतनी ही अपने कार्यक्षेत्र में सफल भी हैं. अपने तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक करने वाली आईएएस सुरुचि सिंह की बायोग्राफी हर उस UPSC उम्मीदवार के अंदर हौसला भर देगी, जो कुछ बड़ा करने की सोच रखते हैं. पहले लॉ डिग्री, फिर 2 साल बड़ी कंपनी में नौकरी और फिर UPSC का सफर आसान नहीं था, लेकिन सुरुचि सिंह ने यह कर दिखाया.